क्रिकेट विश्व कप में एक करोड़ डॉलर की इनामी राशि, विजेता टीम को मिलेंगे 40 लाख डॉलर

आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की विजेता टीम को 40 लाख डॉलर मिलेंगे जो टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है। दस टीमों के टूर्नामेंट के विजेता को एक ट्रॉफी भी दी जाएगी।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 ईनामी राशि –

विजेता टीम                                                       –    40 लाख डॉलर
उपविजेता टीम                                                  –    20 लाख डॉलर
सेमीफाइनल हारने वाली टीम                            –   आठ-आठ लाख डॉलर
हर लीग मैच के विजेता को                                 –    40000 डॉलर
लीग चरण से आगे जाने वाली टीम को               –    एक लाख डॉलर 

आईसीसी के बयान के अनुसार टूर्नामेंट की कुल ईनामी राशि एक करोड़ डॉलर होगी। उपविजेता को 20 लाख डॉलर दिए जाएंगे। वहीं सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीम को आठ लाख डॉलर मिलेंगे। तीस मई से शुरू हो रहा टूर्नामेंट 11 जगहों पर खेला जाएगा। हर लीग मैच के लिए भी इनामी राशि है।

विश्व कप में भारतीय टीम के अभियान की शुरुआत 5 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ हो रही है। इस बार वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। 10 टीमों के इस टूर्नामेंट में हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी। यानी हर टीम को 9-9 मैच खेलने होंगे। इसमें टॉप पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी।

इसे भी पढ़ें :  भारत-वेस्टइंडीज वनडे मैच आज , बदले और बादशाहत की जंग