डॉ रूपेश कुमार बने प्रतापगढ़ के नए DM, 13 IAS का हुआ तबादला

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में डॉ रूपेश कुमार को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। यहां जिलाधिकारी-DM रहे मार्केंडेय शाही को चिकित्सा शिक्षा विभाग में  विशेष सचिव बनाया गया है।

शनिवार 22 फरवरी को उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों का प्रदेश में ट्रांसफर कर दिया। इसी ट्रांसफर में प्रतापगढ़ में अब तक जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे मार्केंडेय शाही को हटा कर यहां डॉ रूपेश कुमार को नया DM बनाया गया है।

जानिए प्रतापगढ़ के नए जिलाधिकारी को

मूलतः हरियाणा के रहने वाले डॉ रूपेश कुमार 2009 बैच के IAS अधिकारी हैं। ये डॉक्टर की पढ़ाई यानि एमबीबीएस करने के बाद 2009 में सिविल सेवा में आए और आईएएस बने। गाजीपुर जिले से जॉइन्ट मजिस्ट्रेट के रूप में इनकी शुरूआत हुई। ललितपुर जिले में डीएम के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में भी रह चुके हैं। वर्तमान में विशेष सचिव के रूप में चिकित्सा शिक्षा विभाग में तैनात थे। प्रतापगढ़ के नए जिलाधिकारी के रूप में तैनाती के लिए Positive Khabar डॉ रूपेश कुमार को बधाई और शुभकामनाएं देता है।

मार्केंडेय शाही लगातार विवादित होते चले गए

प्रतापगढ़ जिले में फरवरी 2019 में डीएम के रूप में कार्यभार संभालने वाले मार्केंडेय शाही ने जिले में लोकसभा चुनाव और विधानसभा के उपचुनाव कराए। हालांकि शाही सांसदों , वकीलों और पत्रकारों के साथ विवादों को लेकर काफी चर्चा में रहे।

कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर , प्रतापगढ़ सांसद संगमलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री से लेकर लोकसभा स्पीकर तक उनकी शिकायत की थी। वकीलों के साथ भी उनका विवाद रहा तो वहीं पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर भी वो विवादों में आ गए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष हरि ओम मिश्र से भी उनका विवाद मीडिया की सुर्खियां बना।

इसे भी पढ़ें :  क्या मुस्लिम शरणार्थियों को शरण देने का यूरोपीय देशों का फैसला गलत था ? By Santosh Pathak 

प्रतापगढ़ से शिव मोहन की रिपोर्ट