विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आई नन्हीं परी, अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर बेटी ने जन्म लिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए विराट कोहली ने बताया कि अनुष्का और उन दोनों की बेटी पूरी तरह से ठीक है। उन्होने प्यार और मंगलकामनाओं के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

बेटी के जन्म पर विराट ने कुछ यूं दी प्रतिक्रिया

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम सहित अपने अन्य सोशल मीडिया खाते पर पोस्ट करके बेटी के जन्म और अपने पिता बनने की खुशी को लोगों के साथ साझा किया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लिखा, ”हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी पैदा हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।स्नेह- विराट”

इसे भी पढ़ें :  विराट ने खुद चुना अपना कोच , मैदान के बाहर भी चली विराट (दादा)गिरी