महिलाएं और भारतीय इकोनॉमी का रिश्ता- सुनिए पीएम मोदी की जुबानी

महिलाएं और भारतीय इकोनॉमी का रिश्ता- सुनिए पीएम मोदी की जुबानी।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करते हुए भारतीय इकोनॉमी में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत में 9 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं।

मोदी ने क्या-क्या कहा, सुनने के लिए क्लिक करें लिंक पर…..

हजारों वर्षों से भारत में खाद्य विज्ञान में महिलाओं के नेतृत्व का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में भोजन की विविधता और खाद्य विविधता भारतीय महिलाओं के कौशल और ज्ञान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अचार, पापड़, चिप्स, मुरब्बा आदि कई उत्पादों का बाजार अपने घर से ही चला रही हैं।

मोदी ने कहा कि भारतीय महिलाओं में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का नेतृत्व करने की नैसर्गिक क्षमता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए हर स्तर पर कुटीर उद्योगों और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने आज इस अवसर पर 1 लाख से ज्यादा महिलाओं को करोड़ों रुपये की प्रारंभिक वित्‍तीय सहायता प्रदान करने का उल्‍लेख किया।

इसे भी पढ़ें :  क्रूड स्टील प्रॉडक्शन में अमेरिका को पछाड़ कर जापान के करीब आया भारत