गाज़ियाबाद -प्रवासी बिहारी समाज ने जमकर खेली होली

पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विचार समिति ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

रंगों के त्योहार होली की खुमारी शुरू हो गई है। इसी मौके पर गाज़ियाबाद के राजेन्द्र नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया , जहां देर रात तक लोग रंगों की खुमारी में झूमते रहे, नाचते रहे। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। राधा रानी और नटखट कन्हैया के साथ फूलों की होली खेली।

सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सौहार्द एवं समाज कल्याण के उद्देश्य से गठित सामाजिक संस्था ‘ पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विचार समिति’ द्वारा इस 14 वें होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

अपने गांव , अपनी मिट्टी से सैकडों किलोमीटर दूर आकर बसे पूर्वांचल और मिथिला के लोगों ने जमकर इस होली मिलन समारोह का लुत्फ उठाया। मैथिली- भोजपुरी अभिनेता-गायक विकास झा VJ और उनकी टीम ने भोजपुरी-मैथिली और हिन्दी गानों से कार्यक्रम में शमां बांध दिया। क्या बच्चें, क्या जवान, क्या महिलाएं, क्या पुरूष – सब इन गानों पर झूमते नजर आएं, नाचते नजर आएं। कार्यक्रम में विभिन्न तरह के नृत्य एवं संगीत के साथ लोगों का मनोरंजन किया गया जिसमें परंपरागत राधा कृष्ण होली झांकी, शिव पार्वती, कृष्ण सुदामा मिलाप जैसे प्रमुख कार्यक्रम रहें। कार्यक्रम में आए लोगों ने लोकगीत का भी खूब लुफ्त उठाया।

Note :- अगर आप भी अपनी दुकान का प्रचार-प्रसार करना चाहते हैं तो बहुत ही सस्ती दरों पर इस तरह का विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9717010314

महिलाओं के बिना समाज अधूरा है और होली के त्योहार की तो कल्पना भी इनके बिना नहीं की जा सकती। इसलिए समिति के महिला मंच ‘मनस्वनी’ की महिलाएं भी कार्यक्रम में जमकर थिरकती नजर आईं। मनस्वनी की तरफ से महिला सशक्तिकरण एंव आत्मनिर्भरता के लिए जागरुकता स्टाल लगा कर भी महिलाओं को जागृत किया गया।

इसे भी पढ़ें :  एक उज्जवल भविष्य की ओर : भारत की जी-20 अध्यक्षता और एक नए बहुपक्षवाद की शुरुआत- Column By PM Modi

गाज़ियाबाद के राजेंद्र नगर के राजेंद्र क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बिहार की संस्कृति,भाषा-बोली ,संस्कार , कला, विज्ञान, खान-पान, वेशभूषा, एवं अपने अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर से वर्तमान पीढ़ियों को रूबरू कराया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत समिति के अध्यक्ष रत्नेश्वर झा एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार मंत्र उच्चारण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। रत्नेश्वर झा ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अपने गांव से भी दूर यह हमारा एक गांव है, हजारों प्रवासी बिहारी परिवार का एक सम्मिलित परिवार है, जिनका उद्देश्य जाति धर्म रंग रूप से ऊपर उठकर अनेकता में एकता के साथ-साथ अपने मिट्टी और पानी में ढलना है ताकि हम अपने सांस्कृतिक, संस्कार, आचार विचार,रीति रिवाज, रहन-सहन से वर्तमान पीढ़ी को रुबरु करा सके एवं संरक्षित रख सके ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी अपने संस्कारों को भूल ना जाए। मंच संचालन करते हुए सी़ एस. रवि भूषण ने कहा कि हम उस धरती से संबंध रखते हैं जिस धरती पर प्रलय आने पर वहां की माटी माता सीता के रूप में प्रकट होती है, वह सीता जो एक साधारण राजकुमार को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाती हैं, और मर्यादा पुरुषोत्तम से भगवान श्री राम बनाती हैं, यह माता सीता का त्याग तपस्या एवं दृढ़ निश्चय था जो 14 वर्ष के वनवास एवं अपहरण की यातना सहने के बाद जब घर वापस आती है तो पति के इच्छा से एवं उनके मर्यादा के रक्षाहेतु पुनः वनवास को चली जाती है, ऐसे संस्कार  अगर कहीं  है तो वह मिथिला की माटी मे एंव वहां की बेटी में हैं। रवि भूषण ने आगे बोलते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के मर्यादित आचरण से आज के युवाओं को सीख लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :  जरूरी ख़बर - फरवरी में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक,पढ़िए कब-कब है बैंक की छुट्टियां

केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद जनरल वी.के.सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह, साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा, गाज़ियाबाद भाजपा महानगर के महामंत्री पप्पू पहलवान के अलावा स्थानीय पार्षद पवन रेड्डी, सरदार सिंह भाटी और पार्षद पति आलोक शर्मा ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रवासी समाज को एकजुट करने के अभियान के लिए ‘पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विचार समिति’ की सराहना करते हुए हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिया।

कार्यक्रम में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेट्री, वकील, शिक्षक, पत्रकार सहित हर पेशे से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम में सहयोग करने के साथ-साथ जमकर होली भी खेली।

मदन झा, डॉक्टर ममता ठाकुर,शैलेन्द्र , राजेश झा, शेखर गुप्ता, चन्द्रशेखर, प्रभात झा, नागेन्द्र ठाकुर, सूर्य कांत झा, अरविंद झा, डॉ दिलीप कुमार, काली कुमार,केके झा, सुमन झा, राजन झा , सुनील चौधरी और Positive Khabar के संपादक संतोष पाठक सहित हजारों लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को संपन्न बनाया।