जरूरी ख़बर – फरवरी में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक,पढ़िए कब-कब है बैंक की छुट्टियां

आपको बता दें कि फरवरी के महीने में कुल मिलाकर 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंकों से लगातार काम पड़ता रहता है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। 

फरवरी महीने की शुरूआत हो चुकी है। 29 दिन वाले इस महीने में कुल मिलाकर 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक में छुट्टियों की यह तारीख अलग-अलग शहरों के मुताबिक अलग-अलग है। इसलिए आपका यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके शहर में बैंक किस दिन बंद रहेंगे।

फरवरी महीने की शुरूआत ही बैंक बंद के साथ हो रही है।  1 फरवरी को बैंक के कर्मचारियों के देशव्यापी हड़ताल की वजह से बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा , देशभर के बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि फरवरी के महीने में कुल मिलाकर 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंकों से लगातार काम पड़ता रहता है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

फरवरी में बैंकों की छुट्टियां 

 

आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि फरवरी में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक – RBI की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी में कुल मिलाकर 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि देश के सभी शहरों में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे , ऐसा बिल्कुल नहीं है। देश के हर शहर में बैंकों की छुट्टियों की तारीख अलग-अलग है। 

 

जानिए वो तारीख – जिस दिन आपके राज्य में रहेगा बैंक बंद

फरवरी महीने की शुरूआत ही बैंक कर्मचारियों के देशव्यापी हड़ताल से हुई है जिसका सबसे ज्यादा असर सरकारी बैंकों पर पड़ेगा। ये बैंक 1 फरवरी को बंद रहेंगे, हालांकि प्राइवेट बैंकों पर इसका बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। जबकि 2 फरवरी को रविवार की छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें :  Kumar Mangalam Birla Joins the USISPF Executive Committee and Board of Directors

आपको फिर से छुट्टियों की सभी तारीखें बता देते हैं। फरवरी महीने की 1 तारीख को हड़ताल की वजह से और 2 फरवरी को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 8 फरवरी को महीने के दूसरे शनिवार और 9 फरवरी को रविवार की वजह से बैंकों में छुट्टियां होगी।

15 फरवरी को उत्तर पूर्व के राज्य मणिपुर के इंफाल में लुई नगाई नी की वजह से बैंक में छुट्टी होगी  जबकि 16 फरवरी को रविवार होने की वजह से देश भर में बैंकों में छुट्टियां होंगी। 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की वजह से महाराष्ट्र के कई शहरों में बैंकों में छुट्टियां होगी। 20 फरवरी को एजवेल में छुट्टी होगी।

21 फरवरी को शिवरात्रि की वजह से उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र , गुजरात , कर्नाटक , मध्य प्रदेश , ओड़िसा , पंजाब , उत्तराखंड , तेलंगाना , आंध्र प्रदेश , जम्मू-कश्मीर, राजस्थान , केरल , झारखंड , केरल , मेघालय और हिमाचल के कई शहरों में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।

22 फरवरी को चौथा शनिवार और 23 फरवरी को रविवार होने की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे। 24 फरवरी को सिक्किम के कई शहरों में बैंकों की छुट्टियां होंगी।

विस्तृत जानकारी आप आरबीआई की वेबसाइट से ले सकते हैं – https://m.rbi.org.in//Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx