Lockdown 4.0- दिल्ली में क्या खुलेगा, क्या नहीं ? देखिए पूरी लिस्ट

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन 4.0 लागू कर दिया है। लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने कई फैसले लेने का अधिकार राज्य सरकारों को दे दिया है।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह ऐलान कर दिया है कि लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान दिल्ली में क्या-क्या चीजें खुलने जा रही हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए दिल्ली में कई सेवाओं को शुरू करने की इजाजत होगी। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर से यह साफ कर दिया कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आएगी तब तक यह खत्म नहीं होगा और हमें इसके साथ ही जीना होगा। इसके साथ ही केजरीवाल ने यह भी साफ कर दिया कि दिल्ली में सबके लिए बाहर निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

दिल्ली में क्या-क्या खुलेंगे की लिस्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घोषणा के मुताबिक दिल्ली में इन चीजों को खोल दिया गया है –

  • सभी मार्केट खोले जाएंगे। लेकिन इसमें ऑड-इवन का फॉर्मूला लागू होगा।
  • बस सेवा शुरू की जाएगी ( सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के तहत अधिकतम 20 यात्रियों को ही बिठाने की अनुमति)। बस में बैठने से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी।
  • कुछ शर्तों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू
  • आरटीवी सेवा शुरू – ( अधिकतम 11 यात्री)
  • ग्रामीण सेवा/ फटफट सेवा शुरू – ( 2 यात्री )
  • टैक्सी , कैब शुरू – ( 2 यात्री )
  • ऑटो, ई-रिक्शा, साईकल रिक्शा – ( 1 यात्री के साथ)
  • फोर व्हीलर – 2 यात्री
  • दोपहिया वाहन -1 यात्री
  • रेस्टोरेंट खोले जाएंगे ( सिर्फ होम डिलीवरी के लिए)
  • स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगे ( दर्शकों की इजाज़त नहीं)
  • सभी प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों को अनुमति
इसे भी पढ़ें :  चुनाव आयोग 11 जनवरी को जारी करेगा तीन राज्यों में विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना- कोरोना प्रोटोकॉल के लिए नियुक्त होगा वरिष्ठ अधिकारी

दिल्ली में क्या-क्या नहीं खुलेंगे की लिस्ट

  • मेट्रो सेवा बंद रहेगी।
  • पूजा स्थल बंद रहेंगे। धार्मिक स्थल और धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी रहेगी जारी।
  • होटल बंद रहेंगे।
  • स्कूल, कॉलेज, होटल , मॉल, जिम, स्विमिंग पूल, थियेटर पर पहले की तरह पाबंदी जारी
  • नाई की दुकान, सैलून, स्पा रहेंगे बंद
  • कार पूलिंग की इजाज़त नहीं
  • शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू बरकरार

राजधानी दिल्ली में कोरोना अपडेट देते हुए केजरीवाल ने बताया,

“दिल्ली के अंदर अभी तक 10054 केस हुए है, इसमे से 4485, मतलब लगबग 45 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके है। 160 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों और देशों की तुलना में दिल्ली में मृत्यु दर कम है। हमारी कोशिश है कि एक-एक जान बचाई जाये।”

दिल्ली के सभी लोगों से हमारा निवेदन है कि दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए सुविधाओं का आवश्यकतानुसार ही लाभ उठाएं। अगर जरूरी न हो तो बेवजह घर से बाहर न निकलें। कामकाज के लिए अगर घर से बाहर निकलना भी पड़े तो हमेशा मास्क पहन कर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन जरूर करें।