क्या वाकई प्रियंका गांधी राज्य सभा सांसद बनने जा रही हैं ?

सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या वाकई प्रियंका गाधी राज्य सभा सांसद बनने जा रही हैं ?

क्या वाकई कांग्रेस आलाकमान यानि गांधी परिवार प्रियंका को राज्य सभा भेजने को तैयार है ?

क्या वाकई प्रियंका गांधी के लिए राज्य सभा जाना इतना आसान है ?

इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए देखिए Youtube.com/positivekhabar से ली गई यह Exclusive Story 

स्टोरी पसंद आई तो इसे ज्यादा से ज्यादा लाइक करें और शेयर भी। जाते-जाते हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर कीजिए।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी को राज्य सभा भेजने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। कांग्रेस में प्रियंका गांधी के समर्थक लगातार उन्हे राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका देने की मांग तो पहले से ही करते आ रहे हैं। अब प्रियंका गांधी के समर्थकों को लगता है कि राज्य सभा सांसद बनने के बाद प्रियंका की भूमिका अपने आप ही बढ़ जाएगी।

राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच भी प्रियंका गांधी को अपने-अपने राज्यों से राज्य सभा भेजने की होड़ सी लगी हुई है। कांग्रेस शासित हर उस राज्य का मुख्यमंत्री प्रियंका को अपने राज्य से राज्यसभा भेजना चाहता है, जहां से भी कांग्रेस की सीट निकलने की संभावना है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हो या छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल या फिर मध्य प्रदेश के कमलनाथ , ये तीनों अपने-अपने राज्य से प्रियंका गांधी को राज्य सभा भेजना चाहते हैं लेकिन इस बीच प्रियंका के राज्य सभा सांसद बनने को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

देखिए Youtube.com/positivekhabar से ली गई यह Exclusive Story 

 

इसे भी पढ़ें :  अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की विशेषताओं के बारे में आपने पढ़ा है क्या !