प्रतापगढ़ – सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने राजा भैया पर लगाया गंभीर आरोप

प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में राजनीति एक बार फिर से गर्मा गई है। इस बार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने राजा भैया पर गंभीर आरोप लगा दिया है। अखिलेश यादव के करीबी जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने आरोप लगाया है , रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर। उस राजा भैया पर जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार में कद्दावर मंत्री रह चुके हैं।

इस पूरे विवाद की शुरूआत हुई एक ऑडियो के वायरल होने से। बताया जा रहा है कि इस वायरल वीडियो में सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के भाई दीपक यादव और उनकी कथित प्रेमिका के बीच बातचीत हो रही है। दरअसल , दीपक पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि शादी का झांसा देकर सालों तक उस लड़की का यौन शोषण किया है। आरोप गंभीर था, जवाब आना चाहिए था। लेकिन आरोप पर जवाब आने की बजाय एक और आरोप सामने आ गया।

 

सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश में मंत्री रह चुके राजा भैया पर आरोप लगाया है कि राजा भैया की तरफ से उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। सपा नेता ने वीडियो जारी कर कुंडा के राजा राजा भैया पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

सुनिए छविनाथ यादव क्या कह रहे हैं –

सपा जिलाध्यक्ष यह वादा कर रहे हैं कि अगर उनके भाई ने प्रेम किया है तो वो उस लड़की से अपने भाई की शादी कराने को तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें :  बीएल संतोष ने मिजोरम पहुंचकर चुनावी अभियान को लेकर की बैठक- पात्रा, यानथुंगो पैटन और किरेन रिजिजू रहें मौजूद

आरोप पर पलटवार तो आना लाज़िमी ही है और आया भी।राजा भैया के करीबी नेता का यह कहना है कि अपनी राजनीति को चमकाने के लिए छविनाथ यादव राजा भैया के नाम का सहारा ले रहे हैं।