मोदी सरकार की अहम योजना का प्रियंका करेगी प्रचार

 

दिल्ली

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही कौशल भारत अभियान का प्रचार करती दिखाई देंगी।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को इस पहल के लिए ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया है। पूर्व मिस र्वल्ड प्रियंका हालीवुड में भी अभिनय कर रही हैं। प्रियंका ने खुद इस पहल में शामिल होने की इच्छा जताई थी और वह इसमें जनकल्याण के आधार पर सहयोग करेंगी। प्रियंका मीडिया अभियान के जरिए युवाओं को इस अभियान से जोड़ेंगी।

इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, बालीवुड अभिनेता सिद्वार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री शबाना आजमी, गायक मोहित चौहान भी कौशल भारत अभियान के लिए प्रचार कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें :  महेंद्र सिंह धोनी अब करेंगे खेती-देखिए खेती करते माही का वीडियो