Big Breaking- इंडिया ने चक दिया – 41 साल बाद ओलंपिक गेम्स में हॉकी ने जीता मेडल

इंडियन हॉकी टीम ने चक दे इंडिया के नारे को साकार कर ही दिया। पुरुषों की भारतीय हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दुनिया की ताकतवर टीम जर्मनी को पटखनी देते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।

 

भारतीय हॉकी टीम ने 1980 के बाद पहली बार किसी ओलंपिक मुकाबले में पदक अपने नाम किया है। इसी जीत के साथ इंडियन हॉकी टीम का ओलंपिक में 41 साल का सूखा खत्म हो गया है।

 

जापान के टोक्यो में कांस्य पदक के लिए खेले जाने वाले मुकाबले में भारत ने जर्मनी को रोमाचंक मैच में 5-4 से हराते हुए पदक अपने नाम किया है। भारतीय हॉकी टीम की इस कामयााबी पर देशभर में जश्न शुरू हो गया है।

सब यही कह रहे हैं कि लड़कों ने कमाल कर दिया। वाकई , इंडिया ने चक दिया..

इसे भी पढ़ें :  RTI कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर फिर से थामेंगी आप का दामन