प्रतापगढ़ में नए एसपी ने आते ही किया स्वाट टीम को भंग – जिले में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जिला अपराध का गढ़ बनता जा रहा था . इसे देखते हुए जिले में आये नए एसपी ने उठाया यह बड़ा कदम . 

योगी सरकार का यह दावा है कि प्रदेश में अपराधियों को जेल के सींखचों के अंदर जाना होगा या फिर पुलिस उन्हें अपने स्टाइल में डील करेगी .

सरकार के इस रवैये से प्रदेश के कई जिलों में अपराधियों के बीच खौफ का माहौल है लेकिन इसके बावजूद कई जिलों में अब भी अपराधियों के हौसले बुलंद है.

ऐसा ही एक जिला है प्रतापगढ़ . बीते कुछ दिनों में यह जिला अपराध का गढ़ बनता जा रहा है . पुलिसिया कार्रवाई भी बेअसर हो रही है.

ऐसे में हाल ही में जिले की कमान संभालने वाले एसपी अभिषेक सिंह ने जिले की स्वाट / एसओजी टीम को ही भंग कर दिया है . कप्तान साहब ने पूरी की पूरी स्वाट टीम को ही लाइन हाजिर कर दिया है.

बताता जा रहा है कि स्वाट टीम के बारे में मिले फीडबैक से एसपी नाराज थे. अभिषेक सिंह जिले में क्राइम को कंट्रोल करने के लिए लगातार एक्शन ले रहे हैं. उनके इस सख्त फैसले से प्रतापगढ़ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

आपको बता दें कि पुलिस अधिकारी अभिषेक सिंह एस टी एफ में एसएसपी रह चुके हैं और उस दौरान उन्होंने इसी प्रतापगढ़ में एक शातिर बदमाश का एनकाउंटर भी किया था .

इसे भी पढ़ें :  यूपी पुलिस - 6 IPS और 31 PPS अफसरों का हुआ तबादला, पढ़िए पूरी लिस्ट