कोच्चि मंगलुरू नेचुरल गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जनवरी 2021 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोच्चि-मंगलुरू नेचुरल गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऊर्जा आत्मनिर्भरता अभियान के तहत यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। दरअसल, यह पाइपलाइन एक राष्ट्र, एक गैस ग्रिड के निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होने जा रही है।

इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।

 

3000 करोड़ की लागत से बनी यह 450 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन

 

कोच्चि–मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन 450 किलोमीटर लंबी है इसे गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा बनाया गया है। इसकी क्षमता 12 मिलियन मीट्रिक मानक क्यूबिक मीटर प्रति दिन है और यह केरल के कोच्चि स्थित एलएनजी टर्मिनल से एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिले होते हुए कर्नाटक के मंगलुरू जिले तक नेचुरल गैस को ले जाएगी। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 3000 करोड़ रूपए है।इंजीनियरिंग की दृष्टि से इस पाइपलाइन को बिछाना एक बड़ी  चुनौती से कम नहीं था क्योंकि इस पाइपलाइन का अपने मार्ग में 100 से अधिक स्थानों पर जल निकायों को पार करना जरूरी था।

सस्ता ईंधन – उद्योगों और आम लोगों को होगा फायदा

इस पाइपलाइन के जरिए आम लोगों के घरों में पीएनजी और सीएनजी गैस के रूप में सस्ते ईंधन की आपूर्ति कीजाएगी , निश्चित तौर पर इसका फायदा आम लोगों को मिलेगा लेकिन साथ ही इसका फायदा रास्ते मे पड़ने वाले औद्योगिक इकाइयों को भी मिलना तय है। स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल का फायदा वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने में भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें :  Maharashtra Politics : Uddhav Thackeray's party is broken again, 6 MPs will go with Shinde