ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास को दी बधाई,सफल कार्यकाल की कामना की

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। पटनायक ने उनके साथ मिलकर राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम करने को लेकर उत्सुकता भी व्यक्त की है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रघुवर दास को बधाई देते हुए लिखा,” रघुवर दास जी को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई। राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं। उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ।”

गौरतलब है कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया था।

राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को देर रात प्रेस रिलीज जारी कर यह बताया था कि, भारत के राष्ट्रपति ने इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा और रघुवर दास को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है।

 

रघुवर दास ने राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नड्डा को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें :  जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन आज,CM नीतीश कुमार अपने जन्मदिन पर करेंगे चुनावी अभियान का आगाज