महेंद्र सिंह धोनी अब करेंगे खेती-देखिए खेती करते माही का वीडियो

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर को लेकर अब लगातार सवाल उठ रहे हैं। हालांकि माही फिर से कुछ दिनों बाद क्रिकेट के मैदान में बल्ला थामते नजर आएंगे लेकिन लग रहा है कि माही भी अब यह समझने लगे हैं कि क्रिकेट की दुनिया में अब उनका करियर बहुत लंबा चलने वाला नहीं है इसलिए उन्होंने अपनी नई राह तलाश ली है। अब कैप्टन कूल खेती करेंगे – ऑर्गेनिक खेती।

महेंद्र सिंह धोनी अब किसान बन गए हैं। माही आजकल ऑर्गेनिक यानि जैविक खेती सीख रहे हैं। माही ने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें धोनी खेती शुरू करने से पहले विधिवत तरीके से पूजा अर्चना करते दिखाई दे रहे हैं।

देखिए धोनी द्वारा फेसबुक पर शेयर किया गया वीडियो

Start of organic farming of watermelon in Ranchi followed by papaya in 20 days time.first time so very excited.

Publiée par MS Dhoni sur Mercredi 26 février 2020

वीडियो में माही बीज रोपण से पहले बुआई की जगह पर धूप जलाते हैं और नारियल तोड़ते हैं। इसके बाद धोनी अपनी एक्सपर्ट टीम के साथ बुआई शुरू करते हैं।

इस वीडियो को धोनी ने कैप्शन दिया है , ” रांची में 20 दिनों में खरबूजा और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरूआत की है। यह पहली बार है इसलिए बहुत उत्साहित हूं।”

आपको बता दें कि पिछले वर्ष क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में हुई हार के बाद से धोनी क्रिकेट के मैदान में दिखाई नहीं दिए है। तभी से उनके सन्यास की खबरें चलती रहती हैं। हालांकि धोनी ने अभी तक अपनी रिटायरमेंट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि माही T-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :  विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर – ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

हालांकि धोनी एक बार फिर से आईपीएल टूर्नामेंट में अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभालने जा रहे हैं और एक मार्च से वो अपनी टीम के साथ क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस करते हुए नजर आएंगे।

ऐसे में माही के ऑर्गेनिक खेती प्रेम को उनके नए निवेश और बिज़नेस प्लान के तौर पर देखा जा रहा है।