आज से 100 रुपये सस्ता हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में आई ताजा गिरावट के बाद उपभोक्ता को 142.65 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी राशि मिलने पर जुलाई 2019 में सिलेंडर की प्रभावी दर 494.35 रुपये बैठेगी।

1 जुलाई यानि आज से बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर घट गया है। अब दिल्ली में घरेलू इस्तेमाल का सिलेंडर 637 रुपये में उपलब्ध होगा।

बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के बाजार मूल्य में कमी आने के साथ ही सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के लिए भी रिफिल लेते समय 100.50 रुपये कम देने होंगे। सब्सिडी वाले सिलेंडर के घरेलू उपभोक्ताओं को एक जुलाई से रिफिल प्राप्त होने पर 737.50 रुपये के बजाय 637 रुपये का भुगतान करना होगा।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल ने रविवार को प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने और डॉलर-रुपया विनिमय दर में आए बदलाव के प्रभाव स्वरूप एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में कमी आई है। नई दर एक जुलाई से प्रभावी होगी।

आपको बता दे कि सब्सिडीयुक्त रसोई गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को रिफिल लेते समय बाजार मूल्य पर भुगतान करना होता है। सब्सिडी की राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में बाद में डाल दी जाती है। एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में आई ताजा गिरावट के बाद उपभोक्ता को 142.65 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी राशि मिलने पर जुलाई 2019 में सिलेंडर की प्रभावी दर 494.35 रुपये बैठेगी।

इसे भी पढ़ें :  Dr. Ashutosh Karnatak assumes charge as Chairman & Managing Director, GAIL