Thank You Very Much Ivanka Trump to understand the Indian humor and take it lightly

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ भारत दौरे पर आई उनकी बेटी इवांका ट्रम्प को आप सबने साये की तरह अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ देखा होगा। आपको बता दें कि इवांका न केवल डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी है बल्कि उनकी आधिकारिक सलाहकार भी है। भारत यात्रा के दौरान इवांका अपनी स्टाइल, अपनी ड्रेस को लेकर टीवी स्क्रीन पर छाई रहीं, अखबारों की सुर्खियां बनीं।

सोशल मीडिया पर तो हर दिन उनके ड्रेस की चर्चा होती रही। ताजमहल दौरे के दौरान इवांका और उनके पति कुशनर के साथ चलने के अंदाज , बैठने के अंदाज ने तो लोगों का दिल मोह लिया। रेड कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में तो इवांका ने तहलका मचा दिया। सोशल मीडिया पर तो कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई।

इवांका ट्रम्प का दौरा खत्म भी हो गया और वो अपने परिवार सहित अमेरिका लौट भी गई। लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर इवांका को लेकर दीवानगी और चर्चा कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दूसरी तरफ भारत में मिली मेहमाननवाजी से खुश इवांका खुद भी भारत को भूलने को तैयार नहीं है।

इवांका ट्रम्प के इस ट्वीट को देखिए और ट्वीट की फोटो को भी

 

इवांका के अमेरिका वापस लौट जाने के बाद भारत में उनके ऊपर फनी मीम्स बनाये जा रहे हैं। सबसे ज्यादा उनकी ताजमहल वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन तस्वीरों में इवांका के साथ कभी मनोज तिवारी की फोटो लगा दी जाती है तो कभी तेज प्रताप यादव की। कभी इवांका के साथ ताजमहल के सामने कोई और बैठा दिखता है तो कभी इवांका को साईकिल के पीछे वाले कैरियर पर बैठा दिया जाता है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी का सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का है।

इसे भी पढ़ें :  INDvNZ - सुपर ओवर में सुपर छक्के से हुआ फैसला

इवांका ने खुद इस तरह की मीम्स वाले तस्वीरों के कोलाज को रिट्वीट करते हुए लिखा कि ,

” मैं भारतीय लोगों की इस गर्मजोशी का स्वागत करती हूं। मैंने बहुत सारे नए दोस्त बनाये हैं।”

यहां तक कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और गायक दिलजीत सिंह दोसांझ ने जब इवांका ट्रम्प के साथ ताजमहल के सामने अपनी तस्वीर को लगा कर ट्वीट किया तो इवांका ने उस पर भी मजेदार जवाब दिया।

साफ दिख रहा है कि इवांका ट्रम्प ने हंसी-मजाक करने की भारतीयों की आदत को अच्छे से समझ लिया है और इसलिए वो भी हल्के-फुल्के मजाकिया और शानदार अंदाज में मजेदार से जवाब दे रही है।

इसलिए तो हमने इसका शीर्षक ही रख दिया है – Thank You Very Much Ivanka Trump to understand the Indian humor and take it lightly.