FB पर मोदी के बाद सबसे ज्यादा फाॅलो किए जाने वाले भारतीय बने कोहली

कोहली की सोशल मीडिया पर पॉपुलेरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। फेसबुक पर उनके 3.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इनमें से 30 लाख फॉलोअर्स पिछले छह महीने में ही जुड़े हैं। भारतीय हस्तियों में कोहली से आगे नरेंद्र मोदी ही हैं। फेसबुक पर उनके करीब 4 करोड़ 18 लाख फॉलोअर्स हैं। इंडियन प्लेयर्स में तेंदुलकर दूसरे नंबर पर…

– कोहली फेसबुक पर फॉलो किए जाने वाले इंडियन प्लेयर्स में टॉप पर हैं।

– सचिन के 2.85 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वे देश के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी 2.05 करोड़ फॉलोअर के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

रोनाल्डो नंबर वन

– दुनिया में फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले प्लेयर पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उनके 12.1 करोड़ फाॅलोअर्स हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं कोहली

– कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लगातार अपडेट करते रहते हैं।

– कोहली ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की जीत पर उन्हें सोशल साइट्स पर बधाई दी थी। इसमें उन्होंने एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वे पाक टीम को बधाई देते नजर आए थे।

– हालांकि, इस पर उन्हें लोगों की काफी नाराजगी झेलनी पड़ी थी। इसके बावजूद उनका यह मैसेज 15 हजार से अधिक बार शेयर किया गया था।

– कोहली के इस मैसेज को 8 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। यानी, कोहली जो कुछ भी शेयर करते हैं उसे फैंस पसंद करते हैं।

भारत से बाहर भी कोहली के फैंस

– कोहली के ट्विटर पर 1.6 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर उन्हें फॉलो करने वाले ज्यादातर भारतीय ही हैं।

इसे भी पढ़ें :  Golden Girl हिमा दास का स्वर्णिम अभियान जारी, 20 दिनों में जीता 5वां गोल्ड मेडल

– लेकिन सरहद पार भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। इसमें 83% भारतीय और 4.8 % बांग्लादेशी फैंस हैं।

– 11 लाख से अधिक फैंस कोहली को पाकिस्तान से भी फॉलो करते हैं। इस साल अप्रैल में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कोहली को सबसे ज्यादा लाइक्स मिले थे।