बीएल संतोष ने मिजोरम पहुंचकर चुनावी अभियान को लेकर की बैठक- पात्रा, यानथुंगो पैटन और किरेन रिजिजू रहें मौजूद

मिजोरम में भाजपा के चुनावी अभियान को गति देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने शुक्रवार को मिजोरम पहुंचकर पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें की।

बीएल संतोष ने मिजोरम इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी और मिजोरम भाजपा की आईटी एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक कर असेंबली इलेक्शन में पार्टी का प्रभाव बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।

बीएल संतोष द्वारा ली गई हाई लेवल बैठक में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और नागालैंड के डिप्टी सीएम यानथुंगो पैटन शामिल हुए।

संबित पात्रा नॉर्थ ईस्ट प्रदेशों के संयोजक हैं। किरेन रिजिजू मिजोरम के इलेक्शन इंचार्ज और नागालैंड के डिप्टी सीएम यानथुंगो पैटन एवं अनिल एंटनी इलेक्शन को-इंचार्ज है।

मिजोरम में 7 नवंबर को स्टेट की सभी 40 सीटों पर एक साथ चुनाव होना है। भाजपा मिजोरम में 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2018 में भाजपा 39 सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेकिन सिर्फ एक ही सीट जीत पाई थी।

लेकिन इस बार पार्टी को राज्य में अपनी सीटें बढ़ने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें :  उत्तराखंड की सुरंग में फंसे मजदूरों का पहला वीडियो आया सामने