लोकसभा में मोदी के बाद नंबर टू बने राजनाथ सिंह

लोकसभा में नरेंद्र मोदी बने नेता और राजनाथ सिंह उपनेता वहीं राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को पार्टी का नेता बनाया गया है और पीयूष गोयल को उप नेता ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लोकसभा में सरकार की तरफ से उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में नेता होंगे और राजनाथ सिंह डिप्टी लीडर यानी उपनेता होंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किए गए संसदीय दल कार्यकारी समिति की लिस्ट में अन्य कई अहम बदलाव किए गए हैं। पार्टी की तरफ से लोकसभा और राज्यसभा के लिए भी संसदीय जिम्मेदारियों को लेकर कई तरह के अहम बदलाव के तहत जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है।

अरुण जेटली की अनुपस्थिति से राज्यसभा में बदलाव

स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए अरुण जेटली की जिम्मेदारियों को भी लगातार अन्य नेताओं को सौंपा जा रहा है ताकि जेटली अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे सके। राज्यसभा में जेटली की जगह केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को पार्टी का नेता बनाया गया है और पीयूष गोयल को उप नेता नियुक्त किया गया है। 

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री गहलोत अनुभवी सांसद और भाजपा के वरिष्ठ दलित नेता हैं। मध्यप्रदेश से आने वाले गहलोत के पास चार दशक लंबा संसदीय अनुभव है। वह मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य के साथ-साथ लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य रहे हैं।

जानिए किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

बीजेपी द्वारा जारी कार्यकारिणी लिस्ट के मुताबिक लोकसभा में सरकार की ओर से मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी प्रहलाद जोशी, उपमुख्य सचेतक की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल, पार्टी के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी संजय जायसवाल, सचिव पद की जिम्मेदारी गणेश सिंह को दी गई है। राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक एम मुरलीधरन, उपमुख्य सचेतक नारायण लाल पांचारिया और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव सचिव की भूमिका निभाएंगे। संसदीय दल के प्रभारी की भूमिका कैलाश विजयवर्गीय और कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी बालासुब्रमण्यम कामर्सु को दी गई है।

संसदीय दल कार्यकारी समिति
लोकसभा में नेता – पीएम नरेंद्र मोदी
पार्टी अध्यक्ष – अमित शाह
लोकसभा उपनेता – राजनाथ सिंह
राज्यसभा नेता – थावर चंद गहलोत
राज्यसभा उपनेता – पीयूष गोयल

सरकार मुख्य सचेतक – प्रहलाद जोशी
उपमुख्य सचेतक (लोकसभा) – अर्जुन राम मेघवाल
उपमुख्य सचेतक (राज्यसभा) – वी मुरलीधरण
पार्टी मुख्य सचेतक, लोकसभा – संजय जायसवाल,

इसे भी पढ़ें :  12वीं पंचवर्षीय योजना के बाद भी जारी रहेगी वर्तमान यूरिया सब्सिडी , मोदी सरकार की मुहर

पार्टी मुख्य सचेतक, राज्यसभा – नारायण लाल पांचारिया
सचिव लोकसभा – गणेश सिंह,

सचिव, राज्यसभा – भूपेंद्र यादव
कोषाध्यक्ष – गोपाल शेट्टी

विशेष आमंत्रित सदस्य
लोकसभा- नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, अुर्जन मुंडा, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, जुएल ओराम
राज्यसभा- जेपी नड्डा, ओपी माथुर, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, प्रकाश जावड़ेकर

राज्यों के सचेतक
उत्तर प्रदेश – अजय मिश्रा, भानुप्रताप सिंह, पंकज चौधरी
उत्तराखंड, दिल्ली- प्रवेश वर्मा
गुजरात- किरीट सोलंकी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा – जुगल किशोर शर्मा
महिला सांसद- रंजनाबेन भट्ट, शोभा करांदलाजे, लोकेट चटर्जी