गदगद गहलोत ने राजस्थान की बेटी को दी बधाई

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 चुने जाने से गदगद प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए जमकर बधाई दी है।

सुंदरता की प्रतियोगिता में कोटा की नंदिनी ने गाड़ा झंडा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्यूटी विद ब्रेन के इस कांटेस्ट की विजेता बनने पर नंदिनी को बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, ” बेटी के सर सजा ताज पूरे प्रदेश को हुआ नाज़। कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीतकर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए नंदिनी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। ”

Congratulations Nandini Gupta..

इसे भी पढ़ें :  गहलोत सरकार का बड़ा फैसला- दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नजदीक के अस्पताल में तुरन्त उपचार उपलब्ध कराना किया अनिवार्य