Asia Cup 2022- वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के नए कोच

पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच बनाये गए हैं। लक्ष्मण एशिया कप -2022 के लिए दुबई में टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं।

दरअसल, टीम इंडिया के मुख्य कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया के साथ दुबई जाना था लेकिन इससे पहले ही वो कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके बाद ही बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए अंतरिम कोच बनाने का फैसला किया और वीवीएस लक्ष्मण के नाम की घोषणा कर दी।

लक्ष्मण की नियुक्ति की जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि , वीवीएस लक्ष्मण एशिया कप-2022 के लिए टीम इंडिया के अंतरिम मुख्य कोच होंगे।

एशिया कप-2022 की शुरूआत शनिवार, 27 अगस्त को होगी। श्रीलंका की मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जा रहा है। भारत और पाकिस्तान, दोनों क्रिकेट टीम को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

Best of Luck Team India & VVS Laxman.

इसे भी पढ़ें :  Breaking News- श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटभया राजपक्षे हो सकते हैं गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि