सुदर्शन टीवी प्रधान संपादक का ये कैसा अभियान ?

सुदर्शन टीवी न्यूज़ चैनल हमेशा चर्चा में बना रहता है। कभी खास तेवर वाले बुलेटिन के लिए तो कभी अपनी शेरनी रिपोर्टर के लिए तो कभी चैनल के मालिक और प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके अभियान के लिए।

एक बार फिर से चैनल के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके चर्चा में हैं , दिल्ली में फैली हिंसा के बाद अपने नए अभियान के लिए। सुरेश चव्हाणके अपने बुलेटिन में लाइव अपने दर्शकों को शपथ दिला रहे हैं – दंगाइयों का हर तरह से बहिष्कार करने के लिए।

सुरेश चव्हाणके इसे लेकर न केवल टीवी स्क्रीन पर अभियान चला रहे हैं बल्कि उन्होंने रविवार को शाम 5 बजे अपने समर्थकों से दिल्ली के इंडिया गेट पर पहुंचने को भी कहा है। सुदर्शन टीवी के संपादक ने इस अभियान को नाम दिया है – दंगाइयों का आर्थिक बहिष्कार और नारा दे रहे हैं चलो इंडिया गेट।

एक टीवी संपादक को क्या इस तरह का अभियान चलाना चाहिए , कई लोग इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस अभियान का समर्थन और विरोध करने वालों के पास अपने-अपने तर्क हैं।

हालांकि यह सभी जानते हैं कि खबरों और राष्ट्रवाद को लेकर सुरेश चव्हाणके का अपना नजरिया है और वो देश के संविधान और कानून के तहत कोई भी अभियान चलाने या आंदोलन छेड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि इस नाजुक मौके पर दिल्ली सहित पूरे देश में शांति बने रहे, यह भी बहुत जरूरी है।

Positive Khabar सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता है। 

इसे भी पढ़ें :  The Demystified Initiative - Towards an Inclusive Future