उत्तर प्रदेश में 26 IAS अधिकारियों का तबादला – देखिए पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 9 जिलों के डीएम सहित कुल 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। खनन घोटाले में फंसे तीनों आईएएस अधिकारियों का भी तबादला कर प्रतीक्षारत सूची में डाल दिया गया है।

शुक्रवार को देर रात उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। योगी सरकार ने कुल 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है । 9 जिलों के डीएम भी बदल दिए गए हैं।

देखिए पूरी लिस्ट —

  1. गाजियाबाद की डीएम रितु माहेश्वरी को नोएडा अथॉरिटी का सीईओ बनाया गया है।
  2. गाजियाबाद के डीएम पद की जिम्मेदारी अजय शंकर पांडेय को दी गई है।
  3. बस्ती जिले का डीएम माला श्रीवास्तव को बनाया गया है।
  4. इंद्र विक्रम सिंह को शाहजहांपुर का डीएम बनाया गया है।
  5. शकुंतला गौतम को बागपत डीएम के पद पर भेजा गया है।
  6. अवधेश कुमार तिवारी को महोबा का डीएम बनाया गया है।
  7. प्रशांत शर्मा को अमेठी का डीएम बनाया गया है।
  8. सेल्वा कुमारी को डीएम बनाकर मुजफ्फरनगर भेजा गया है।
  9. सुखलाल भारती को एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  10. रमाकांत पांडे को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  11. प्रशांत शर्मा को अमेठी का नया डीएम बनाया गया है।
  12. अमृत त्रिपाठी को विशेष सचिव वित्त बनाया गया।
  13. ईश्वरी प्रसाद पांडे को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है।
  14. राम मनोहर मिश्रा को विशेष सचिव ग्राम विकास विभाग बनाया गया है।
  15. आई पी पांडेय को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है।
  16. सहदेव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
  17. पवन कुमार को विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
  18. सुजीत कुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ बनाया गया है।
  19. जितेंद्र प्रताप सिंह को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है।
  20. राजशेखर को प्रबंध निदेशक उत्तरप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है।
  21. आर रमेश कुमार को सचिव उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग बनाया गया है।
  22. आभा गुप्ता को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बनाया गया है।
  23. शेषनाथ को प्रबंध निदेशक यूपी एग्रो लखनऊ बनाया गया है।
  24. चंद्र भूषण को विशेष सचिव लोक निर्माण बनाया गया है।
  25. कुणाल सिल्कू को निदेशक कौशल विकास बनाया गया है। निदेशक सेवा योजन के पद पर भी बने रहेंगे।
  26. आलोक टंडन से नोएडा ऑथोरिटी के सीईओ का चार्ज वापस ले लिया गया है।
इसे भी पढ़ें :  यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल - आठ जिलों में बदले एसपी-एसएसपी,13 आईपीएस के हुए तबादले