सिर्फ गाय नहीं , मुर्गियों की चिंता भी कर रही है मोदी सरकार

दिल्ली

सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन सरकार को सिर्फ़ गाय ही नहीं मुर्ग़ियों की भी चिंता सता रही है। विधि आयोग ने मुर्ग़ियों की हालत सुधारने के लिए पोल्ट्री फार्म के मौजूदा कानून में बदलाव  की कवायद शुरू कर दी है और इसके लिए  आम लोगों की राय माँगी है।

 

मुर्ग़ी पालन को बेहतर करने,उनका रखरखाव- ट्रांसपोर्टेशन,  पोल्ट्री फार्म के लिए मौजूदा क़ानून में ज़रूरी फेरबदल करने जैसे मुद्दों पर लोगों से 30 दिनो  के भीतर राय देने को कहा है। दरअसल, केन्द्रीय महिला विकास मंत्री मेनका गांधी ने इस बारे में क़ानून मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखकर मुर्ग़ियों के रखरखाव , ट्रांसपोर्ट्शन और सेहत पर चिंता जतायी थी। इस चिट्ठी पर कार्रवाई करते हुए क़ानून मंत्रालय ने 2 मार्च को विधि आयोग से कहा कि इससे जुड़े क़ानून की समीक्षा की जाए। इसके बाद अब विधि आयोग ने सम्बंधित लोगों से राय माँगी है।

इसे भी पढ़ें :  Mahindra announces top management succession plans