राहुल गांधी का फैसला – संजय निरूपम को हटाकर मिलिंद देवड़ा को बनाया मुंबई कांग्रेस अध्‍यक्ष

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है।

संजय निरूपम की अध्‍यक्ष पद से छुट्टी हो गई है पर वह लोकसभा चुनाव का टिकट पाने में सफल हो गए हैं।

मिलिंद देवड़ा के मुंबई कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनने पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए संजय निरूपम ने कहा कि वह मेरे मित्र हैं और छोटे भाई की तरह हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दी गई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएं, हम उनका समर्थन करेंगे।

 

आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में संजय निरूपम नार्थ मुंबई सीट पर बीजेपी प्रत्‍याशी गोपाल शेट्टी से हार गए थे। निरूपम 2009 में यह सीट जीतकर संसद पहुंचे थे। कांग्रेस को फरवरी 2017 में बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में भी निरुपम के साथ हार का सामना करना पड़ा था। 2012 की तुलना में पार्टी को 20 सीटें कम मिली थीं। संजय निरूपम पहले शिवसेना में थे। मार्च 2015 में उन्‍हें मुंबई कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाया गया था।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस, एनसीपी, बहुजन विकास अगाड़ी, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन, युवा स्वाभिमानी पक्ष के बीच गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन में कांग्रेस के खाते में 24 सीटें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के हिस्से में 20 सीटें आई हैं।

इसे भी पढ़ें :  RSS की बढ़ती लोकप्रियता , इस साल 66835 लोगों ने जताई संघ से जुड़ने की इच्छा