बिहार स्थापना दिवस विशेष – बिहार दिवस की बधाई

22 मार्च , आज ही के दिन 1912 में बिहार का एक अलग राज्य के रूप में गठन हुआ था। 22 मार्च , 1912 को बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर एक राज्य बनाया गया था। इसलिए हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

बिहार का इतिहास

बिहार नाम का प्रादुर्भाव संभवत: बौद्ध विहारों के विहार शब्द से हुआ है जो बाद में बिहार बन गया। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदान में बसा है। बिहार को मगध के नाम से भी जाना जाता था। बिहार की राजधानी पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र है। वैसे तो बिहार का एक समृद्ध और गौरवशाली इतिहास रहा है । प्राचीन काल में लोकतंत्र की स्थापना सबसे पहले बिहार के गणराज्यों में ही हुई थी। बिहार से कई धर्मों का जन्म हुआ । नालंदा , विक्रमशीला जैसे बड़े-बड़े आवासीय विश्वविद्यालयों की स्थापना बिहार में प्राचीन काल में ही हो चुकी थी। ज्ञान और धर्म के साथ-साथ मगध जैसे शक्तिशाली राज्य का गठन भी बिहार में ही हुआ था। आधुनिक काल में 1857 की क्रांति हो या फिर गांधी का चंपारण आंदोलन बिहार ने हमेशा से ही अग्रणी भूमिका निभाई।

 

बिहार का विभाजन

1912 में बंगाल के विभाजन की वजह से अस्तित्व में आये बिहार में आज का ओडिशा और झारखंड भी शामिल था। अंग्रेजों के ही शासनकाल में बिहार का विभाजन हुआ और 1935-36 में उड़ीसा को इससे अलग कर दिया गया । आजादी के बाद सन् 2000 में बिहार का एक और विभाजन हुआ और इससे अलग कर झारखंड राज्य की स्थापना हुई।

इसे भी पढ़ें :  आजम खान ने की राम मंदिर बनाने की वकालत

 

बिहार से जुड़े खास तथ्य

आइए अब आपको बताते है वर्तमान बिहार के बारे में कुछ खास तथ्य—

  • बिहार के उत्तर में नेपाल , पूर्व में पश्चिम बंगाल , पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखंड स्थित है ।
  • क्षेत्रफल– 94,163 वर्ग किमी
  • जनसंख्या – 10,38,04,637 ( 2011 की जनगणना )
  • पुरुष आबादी – 5,41,85,347
  • महिला आबादी- 4,96,19,290
  • लिंगानुपात – 918 महिलाओं पर 1000 पुरुष
  • साक्षरता दर – 63.82 फीसदी
  • पुरुष साक्षरता – 73.39 फीसदी
  • महिला साक्षरता – 53.33 फीसदी
  • सबसे ज्यादा साक्षरता – रोहतास जिला – 75.59 फीसदी
  • सबसे कम साक्षरता – पुर्णिया – 52.49 फीसदी
  • राज्य पशु – बैल
  • राज्य पक्षी – गोरैया
  • राज्य फुल – गेंदा
  • राज्य वृक्ष – पीपल
  • वैधानिक शहर – 139
  • अवैधानिक शहर – 60
  • पुलिस स्टेशन – 853

 

बिहार राज्य में कुल 9 प्रमंडल , 38 जिलें , 101 अनुमंडल , 534 प्रखंड , 8,406 पंचायत और 45,103 गांव है।

 

प्रमंडल और उसके अंतर्गत जिलें

  • पटना प्रमंडल – 6 जिलें – पटना , नालंदा , भोजपुर , रोहतास , बक्सर और कैमूर
  • तिरहुत प्रमंडल -6 जिलें – पश्चिमी चंपारण , पुर्वी चम्पारण , मुजफ्फरपुर , सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली
  • सारण प्रमंडल- 3 जिलें – सारण , सिवान और गोपालगंज
  • दरभंगा प्रमंडल – 3 जिलें- दरभंगा , मधुबनी और समस्तीपुर
  • सहरसा प्रमंडल – 3 जिलें – सहरसा , मधेपुरा और सुपौल
  • पूर्णिया प्रमंडल – 4 जिलें – पूर्णिया , कटिहार , अररिया और किशनगंज
  • भागलपुर प्रमंडल – 2 जिलें – भागलपुर , बांका
  • मुंगेर प्रमंडल – 6 जिलें – मुंगेर , जमुई , खगड़िया , लखीसराय , बेगूसराय और शेखपुरा
  • मगध प्रमंडल – 5 जिलें – गया , नवादा , औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल