देहाती खेलों का आयोजन होने जा रहा है राजधानी दिल्ली में

ग्रामीण खेल महोत्सव के प्रथम संस्करण का शुभारंभ राजधानी दिल्ली से होने जा रहा है । यह 28 अगस्त से 3 सितम्बर के बीच आयोजित किए जाएँगे। ग्रामीण खेलों का उद्देश्य देशी (स्वदेशी) खेलों जैसे कुश्ती, एथलैटिक्स (मल्लविधा) इत्यादि को लोकप्रिय करना होगा एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन तत्व को जोड़ते हुए इसमे मनोरंजक खेल जैसे मटका दौड़, टग आफ वार भी होंगे।

केन्द्रीय युवा मामले व खेल मंत्री श्री विजय गोयल ने कहा कि ‘‘ग्रामीण मराथोन, ग्रामीण दिल्ली से 16000 युवाओं के इसमें भाग लेने को ग्रामीण खेलों की उत्कण्ठा की शुरूआत को इंगित करता है। प्रथम चरण में, ये खेल, अलीपुर, महरौली, नाँगलोई, नजफगढ व शाहदरा में आयोजित किये जाएँगे जहाँ दस हजार से बारह हजार युवा भाग लेंगे एवं दूसरा चरण 31 अगस्त से आरम्भ होगा और एक सितम्बर 2017 तक चलेगा जिसमें इन्टर –ब्लाक खेल होंगे।

आपको बता दे कि युवा मामले व खेल मंत्रालय विभिन्न राज्य सरकारों को अपने राज्यों में इन ग्रामीण खेलों को कराने (दोहराने) के लिए आग्रह करेगी व समूचे भारत में सामूहिक खेल कार्यक्रम तैयार करेगी जो जनसाधारण स्तर के खिलाड़ियों व प्रतिभावान युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी।

इतना ही नहीं खेल प्रतिभा खोज पोर्टल (प्रवेश) की महत्त्वकांक्षी योजना सोमवार 28 अगस्त, 2017 को यथार्थ रूप लेगी। यह पोर्टल समूचे भारत से किसी भी व्यक्ति को अपनी सूचना अपलोड करने के योग्य बनाएगी एवं आवश्यकतानुसार मंत्रालय उनकी प्रतिभा को श्रेणी बद्ध करेगी व उन्हे संबंधित क्षेत्र में और अधिक प्रशिक्षित करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं मन की बात कार्यक्रम में इस योजना की तारीफ की है ।

इसे भी पढ़ें :  The Demystified Initiative - Towards an Inclusive Future