अगले 3 दिन बंद रहेंगे बैंक – निपटा लें जरूरी काम

दिल्ली

अगर आपको बैंक में कुछ काम है तो आप कल जरूर निपटा लें वर्ना आपको 3 दिनों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है ।

दरअसल इस बार 3 दिनों का लंबा वीकेंड है । 24 जून को चौथा शनिवार, 25 जून को रविवार का अवकाश और सोमवार 26 जून को ईद-उल-फितर की छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेंगे ।

ईद-उल-फितर के लिए 26 तारीख सोमवार का ही दिन तय माना जा रहा है, हालांकि चांद दिखाई देने के ऊपर ईद की तारीख तय होती है लेकिन कमोबेश 26 तारीख को ही ईद का दिन मुकर्रर माना जा रहा है । तो सोमवार को ईद का बैंक अवकाश तय है ।

आपको पता ही है कि बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है और उस दिन बैंकिंग से जुड़ा कोई कामकाज नहीं होता है ।

हालांकि बैंकों का कहना है कि 3 दिन के लिए एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश डाला जाएगा जिससे लोगों को बैंक बंद रहने की वजह से दिक्कत न हो । लेकिन ईद की खरीदारी के लिए लोग भरपूर कैश भी निकालेंगे जिसकी वजह से हो सकता है कि एटीएम में भी कैश खत्म हो जाए । लिहाजा आपको सलाह दी जा रही है कि अगर आपको कैश निकालना है तो आज या कल में निकाल लें जिससे आने वाले 3 दिनों तक आपको कैश की किल्लत न हो ।

इसे भी पढ़ें :  42 BHEL employees win Prime Minister's Shram Awards