प्रियंका गांधी को भगवा का सही मतलब समझाया योगी आदित्यनाथ ने

भगवा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है. योगी आदित्यनाथ के भगवा कपड़ो को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जिस तल्ख अंदाज में टिप्पणी की थी , उससे योगी आदित्यनाथ भी आहत हो गए हैं और अब जवाब भी दे रहे हैं.

लखनऊ ( उत्तर प्रदेश ) . भगवा रंग को लेकर प्रियंका गांधी के राजनीतिक हमले के बाद से ही बीजेपी के नेता उन्हे ये बताने में लगे हुए हैं कि भगवा का मतलब क्या है और अब इसकी कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं संभाल ली है जिन पर प्रियंका ने इस रंग को लेकर राजनीतिक हमला बोला था .

पढ़िये योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी की कविता को याद करते हुए भगवा का असली मतलब बताया गया है.

पुरुषार्थ और परमार्थ का संकल्प है भगवा

मनुष्यता का मर्म, जीवन का धर्म है भगवा

राणा के त्याग, पद्मनी के जौहर का प्रण है भगवा

राष्ट्र यज्ञ की वेदी में हर आहुति का संकल्प है भगवा

भारत माँ की भाषा, भाव, अभिव्यक्ति है भगवा

 

क्रांति की हुंकार और शांति का राग है भगवा

पवित्र प्रतीक और मर्यादा का मानक है भगवा

सेवा, त्याग, समर्पण का अनुबंध है भगवा

भागवत का सार और शौर्य का प्रमाण है भगवा

काम, क्रोध, मोह, लोभ, राग, द्वेष से मुक्ति है भगवा

 

अंतर्मन का उद्गार है भगवा..

आस्था का ज्वार है भगवा..

सनातनी संस्कार है भगवा..

भारत का श्रृंगार है भगवा..

जीवन नश्वर, उद्धार है भगवा..

 

कांग्रेस के लिए “व्यापार” है भगवा..

हमारे योगी जी का प्यार है भगवा..

 

लोकतंत्र के लोक का स्वर है भगवा

मर्यादा पुरुषोत्तम का तापस वेश है भगवा

योगी और राजयोगी का अन्तर्सम्बन्ध है भगवा

राजतंत्र से लोकतंत्र तक जनता की आवाज है भगवा

वीरता का गीत और प्रगति का संगीत है भगवा

इसे भी पढ़ें :  गंगा की पवित्रता को लेकर अभियान चलाने वाली आरुषि निशंक को अमेरिका के शिकागो में मिला टॉप 20 ग्लोबल वूमेन अवॉर्ड

शांति की भावना, परम वैभव की संभावना है भगवा

 

गरीब की शान है भगवा..

वंचित का मान है भगवा..

शोषित की आन बन गया भगवा..

हम सब का सम्मान है भगवा..

राजनीति के सौदागरों को चुनौती है भगवा..

उत्तर प्रदेश का निशान है भगवा..

माँ भारती का स्वाभिमान है भगवा..

 

वीर-मराठा शान है भगवा..

भगत सिंह का मान है भगवा..

भगवद्गीता का ज्ञान है भगवा..

देव-असुर संग्राम है भगवा..

गांडीव-संधान है भगवा..

पाञ्चजन्य का गान है भगवा..

वीरोचित अभिमान है भगवा..

भारत की पहचान है भगवा..

 

लाल-पीत का मिश्रण भगवा..

अप्रतिम शौर्य-त्याग है भगवा..

ऊर्जा, ज्ञान, विवेक है भगवा..

भारत का अभिमान है भगवा..

 

स्नेह और बंधुत्व है भगवा..

मनुजता का आधार है भगवा..

देश-धर्म की सेवा करने का

सीधा-सच्चा मार्ग है भगवा..

 

लिया हाथ में ध्वज कभी न झुकेगा

कदम बढ रहा है कभी न रुकेगा

न सूरज के सम्मुख अंधेरा टिकेगा

निडर है सभी हम अमर है सभी हम

के सर पर हमारे वरदहस्त करता

गगन में लहरता है भगवा हमारा

-श्रद्धेय अटल जी

 

योगी आदित्यनाथ का यह जवाब ट्विटर पर भगवा_की_शान_योगीजी नाम से ट्रेंड भी कर रहा है.