Yes Bank के ग्राहकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित-मोदी सरकार ने दिलाया भरोसा

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बार फिर से यह साफ कर दिया है कि यस बैंक के ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने पुरजोर शब्दों में कहा कि Yes Bank के ग्राहकों को घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। उनका बैंक में जमा पैसा पूरी तरह सुरक्षित है।

केंद्र सरकार की तरफ से यह आश्वासन दिया है केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यस बैंक के ग्राहकों का पैसा सुरक्षित है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक- RBI जल्द समाधान के लिए काम कर रहा है।

File Photo

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा , ” मैं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ लगातार संपर्क में हूं। केंद्रीय बैंक की इस मामले पर पूरी पकड़ है और इसके जल्द समाधान के लिए RBI ने आश्वस्त किया है। मैं भरोसा दिलाना चाहती हूं कि यस बैंक के हर जमाकर्ता का धन सुरक्षित है। ”

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा, ” रिजर्व बैंक के गवर्नर ने मुझे भरोसा दिया है कि यस बैंक के किसी ग्राहक को कोई नुकसान नहीं होगा। यह कदम जमाकर्ताओं , बैंक और अर्थव्यवस्था के हित में उठाए गए हैं।

यस बैंक के कर्मचारियों की नौकरी भी रहेगी सुरक्षित

वोडाफोन CEO निक रीड ने AGR मसले पर की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात

वित्त मंत्री ने कहा कि RBI गड़बड़ियों का पता लगाएगी। यस बैंक के पुनर्गठन की योजना 30 दिनों में प्रभावी हो जाएगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने यस बैंक में निवेश की इच्छा जताई है। पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यस बैंक के कर्मचारियों की नौकरी, वेतन एक साल तक सुरक्षित रहने का आश्वासन दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :  Big News and Events- 14th July, 2021
सेबी चेयरमैन अजय त्यागी ने की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात

वित्त मंत्री ने बताया कि अनिल अंबानी समूह, एस्सेल, डीएचएफएल, ILFS, वोडाफोन जैसी कई संकटग्रस्त कंपनियों ने यस बैंक से कर्ज लिया हुआ था।