ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहा है – पूर्व मुख्यमंत्री ?

सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह से ‘ पूर्व मुख्यमंत्री ‘ का शब्द लगातार ट्रेंड कर रहा है क्योंकि मंगलवार , 5 जनवरी को उस नेता का जन्मदिन है , जिन्होंने भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए अपनी सरकार तक को दांव पर लगा दिया था। 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के बाद तत्कालीन नरसिम्हा राव सरकार ने उत्तर प्रदेश की कल्याण सिंह समेत भाजपा की सभी राज्य सरकारों को बर्खास्त कर दिया था।

आज उन्ही कल्याण सिंह का जन्मदिन है। कल्याण सिंह को आज भी उत्तर प्रदेश में सख्त प्रशासक के तौर पर याद किया जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल को आज भी प्रदेश की जनता याद करती है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज 88 वां जन्मदिन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कद्दावर भाजपा नेता कल्याण सिंह को फ़ोन कर उनके 88 वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी कि उन्होंने फोन करके कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि उनका जीवन जन कल्याण और गरीबों को सशक्त करने के लिए समर्पित रहा है। उत्तर प्रदेश के कायाकल्प की दिशा में उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। मैं उनके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कल्याण सिंह के घर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी , जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता , कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्रीराम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

इसे भी पढ़ें :  लिखे, रंगे या कटे-फटे 500-2000 रुपये के नोट बैंक करे स्वीकार – रिजर्व बैंक ने दिया आदेश

मंगलवार को ही भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सरकार के कद्दावर मंत्रियों और पार्टी के कई दिग्गजों ने जोशी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।