अखिलेश यादव का ऐलान-2022 में 351 सीट के लक्ष्य के साथ अकेले लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

सपा ने वाराणसी,गोरखपुर और गाज़ियाबाद समेत कई जिलाध्यक्षों के नामों का किया ऐलान

समाजवादी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में अपने दम पर अकेले ही विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अकेले लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि हम अपने काम और विकास के नाम पर जनता से समर्थन मांगेंगे।

सबसे बड़ी बात यह है कि अखिलेश एक अविश्वसनीय टार्गेट के साथ विधानसभा चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं। पार्टी नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने एक पंडित जी के किस्से को सुनाते हुए कहा कि उन्होंने 2022 में 351 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

अखिलेश यादव ने किया सपा संगठन में बड़ा फेरबदल

2022 में 351 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का दावा करने वाले अखिलेश यादव ने सपा के संगठन में भी बड़ा बदलाव किया है। सपा ने सोमवार को 7 जिलाध्यक्ष और 2 महानगर अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही सपा मुखिया ने बलिया के चौधरी लोटन राम निषाद को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की भी घोषणा की।

सपा सुप्रीमो की हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इन नियुक्तियों की घोषणा की। देखिए पूरी लिस्ट–

पार्टी नेताओं की बैठक में और बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने आजम खान का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें :  अखिलेश यादव की राह चलेंगे तेजस्वी यादव – बनेंगे RJD अध्यक्ष !