राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर सिंह बेदी की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात

राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर सिंह बेदी का आज राष्ट्रपति भवन में हुआ था सम्मान.

राजस्थान के अजमेर निवासी स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर सिंह बेदी ने आज नई दिल्ली के जोधपुर हाउस में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की. इससे पहले ईश्वर सिंह बेदी को आज राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में रखे गए एट होम कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था.

एट होम कार्यक्रम में बेदी के साथ आए स्टेट प्रोटोकॉल आफिसर नरेश विजय ने बताया कि 92 वर्ष के बेदी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों से लोहा लिया तथा आजादी के आंदोलन में अपनी जान की बाजी लगाते हुए देश को स्वतंत्र करवाने के आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गए।

इसे भी पढ़ें :  नामांकन से पहले पीएम मोदी का बनारस में होगा मेगा रोड शो