प्रदूषण की वजह से दिल्ली सरकार ने स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी का किया एलान ताकि बच्चे और शिक्षक दोनों घर पर रह सकें

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण की वजह से दिल्ली सरकार ने स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी की घोषणा कर दी है। सरकार ने दिल्ली के स्कूलों में समय से पहले ही सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने 9 से 18 नवंबर तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

दरअसल,दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। राजधानी दिल्ली गैस चैंबर बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है बल्कि दिवाली पर स्थिति और ज्यादा बिगड़ने का अंदेशा है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह फैसला किया है।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को लगातार नौवें दिन जहरीली धुंध बरकरार रही। प्रदूषण के इस खराब हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय- DOE ने सर्कुलर जारी कर छुट्टी की घोषणा की है। DOE द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि दिल्ली में गंभीर वायु गुणवत्ता के कारण GRAP-IV उपायों के कार्यान्वयन के मद्देनजर और यह देखते हुए कि निकट भविष्य में ऐसी प्रतिकूल मौसम की स्थिति से कोई राहत नहीं मिलने की भविष्यवाणी IMD ने की है, सत्र 2023-24 के लिए शीतकालीन अवकाश को Preponed करने का आदेश दिया गया है ताकि स्कूल पूरी तरह से बंद हो सकें और बच्चे और शिक्षक दोनों घर पर रह सकें। तदनुसार, सभी स्कूल 9 नवंबर 2023 (कल) से 18 नवंबर 2023 (शनिवार) तक शीतकालीन अवकाश रखेंगे।हालांकि , दिल्ली सरकार के इस आदेश ने प्राइवेट स्कूलों की 10वीं और 12वीं की कक्षाओं को लेकर असमंजस बढ़ा दिया है क्योंकि कुछ स्कूलों में इस समय प्री बोर्ड के एग्जाम चल रहे हैं, जबकि कुछ में यह एग्जाम दिवाली के बाद शुरू होने हैं।

इसे भी पढ़ें :  Kumar Mangalam Birla Joins the USISPF Executive Committee and Board of Directors

यह छुट्टी विंटर ब्रेक यानी सर्दियों की छुट्टी के नाम से दी गई है। ऐसे में यह भी सवाल है कि क्या हर साल दिसंबर के आखिर में होने वाला विंटर ब्रेक इस बार स्कूलों में नहीं रहेगा क्योंकि दिल्ली में हर साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर जनवरी के दूसरे सप्ताह तक मौसम काफी सर्द होता है।