मुंबई -सातवीं कक्षा की छात्रा काम्‍या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली मुंबई की एक लड़की ने इतिहास रच दिया है। मुंबई के नौसैनिक स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा दक्षिण अमरीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एकोनकागुआ पर फतह हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गई है।

मुंबई के नौसेनिक स्‍कूल ( एनसीएस)  के सातंवी कक्षा की छात्रा काम्‍या कार्तिकेयन दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एकोनकागुआ को फतह करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की बन गई है।

काम्‍या ने 6962 मीटर ऊंची इस पर्वत चोटी को फतह कर वहां 1 फरवरी 2020 को तिरंगा फहराया। वर्षों से शारीरिक और मानसिक रूप से तैयारी करने तथा साहसिक खेलों में नियमित भागीदारी के साथ मजबूत चरित्र ने काम्‍या को इस दुर्लभ उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए कई प्रशासनिक बाधाओं और दुर्गम चढ़ाई की मुश्किलों को पार करने में मदद की।

Positive Khabar इस बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए काम्या कार्तिकेयन को बधाई देता है।

Congratulations Kaamya Karthikeyan. 

इसे भी पढ़ें :  भारत बना दुनिया का पहला देश- जहाँ सौ फीसदी डिजिटल प्रक्रिया से हो रहा है हज 2020