महाराष्ट्र में भाजपा बनाम ऑल की लड़ाई-जेपी नड्डा

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे गठबंधन सरकार को अप्राकृतिक और अवास्तविक बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा बनाम ऑल की लड़ाई है। उन्होंने प्रदेश की महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार को जनादेश का अपमान बताते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति के लिए ही इस तरह की सरकार बनाई गई।

महाराष्ट्र के नवी मुम्बई में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए नड्डा ने प्रदेश में एकला चलो की नीति का भी ऐलान कर दिया । मंच से बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अब प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी और अपने अकेले दम पर सरकार भी बनाएगी ।

 

कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भरते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि हमें अपनी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के पास जाना चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक कामों के बारे में जनता को बताना चाहिए साथ ही उन्हें यह भी समझाना चाहिए कि देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में भाजपा की राज्य सरकार ने प्रदेश में स्थिर सरकार देने का काम किया था।

प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए महायुति तोड़ी गई। जनादेश का अपमान किया गया। नवी मुंबई में आयोजित पार्टी के इस 2 दिवसीय अधिवेशन में जेपी नड्डा , केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र बीजेपी प्रभारी सरोज पांडेय , पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल सहित कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण को सुनने के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें :  Gujarat CM meets Union Agriculture Minister in Delhi