गंगा की पवित्रता को लेकर अभियान चलाने वाली आरुषि निशंक को अमेरिका के शिकागो में मिला टॉप 20 ग्लोबल वूमेन अवॉर्ड

गंगा नदी की पवित्रता को लेकर नमामि गंगे अभियान से जुड़ीं और स्पर्श गंगा अभियान चलाने वाली एनवायरमेंट एक्टिविस्ट आरुषि निशंक का अमेरिका में सम्मान किया गया। आरुषि निशंक को अमेरिका के शिकागो शहर में ‘टॉप 20 ग्लोबल वूमेन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

आपको बता दें कि अमेरिका के शिकागो शहर में यूएस कांग्रेस डैनी के डेविस और अमेरिकन मल्टी एथिकल गठबंधन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में भारत की इस युवा, गंगा एवं पर्यावरण एक्टिविस्ट आरुषि निशंक को उनके उल्लेखनिय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आयोजित इस 8वें यूएस कांग्रेसनल में आरुषि निशंक को गंगा संरक्षण एवं संवर्धन, जलवायु परिवर्तन एजुकेटर और ग्रीन इंडिया में गर्ल चाइल्ड प्रमोशन हेतु कार्य करने के लिए विश्व की टॉप 20 ग्लोबल महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दिया बड़ा मौका-वीडियो स्टोरी के लिए क्लिक करें

 

अवॉर्ड समारोह पर बोलते हुए ज्यूरी के अध्यक्ष जेनोविया सोवेल ने कहा कि भारत के अलावा फिलिपींस, केन्या, इंडोनेशिया, ईरान, थाईलैंड, चीन,पोलैंड, अमेरिका, हिस्पैनिक और इथोपिया से टॉप 20 महिलाओं का चयन किया गया जिसमें से भारत की आारुषि निशंक एक हैं।

आपको बता दें कि आरुषि निशंक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी है। बेटी की इस कामयाबी पर गर्व जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर सबको अपनी बेटी की इस कामयाबी की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें :  देश का सबसे लंबा पुल बन कर तैयार , 26 मई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

 

Positive Khabar की तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई, आरुषि निशंक जी।