मिलिए इस नन्हे केजरीवाल से-आप ने शेयर की तस्वीर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से झाड़ू ने विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया है।प्रचंड बहुमत के साथ अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इस भारी जीत से पहले सुबह आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक छोटे से बच्चे – नन्हे केजरीवाल की तस्वीर शेयर करते हुए उसका कैप्शन लिखा – मफलरमैन

आप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट की गई इस तस्वीर में जो नन्हा बच्चा है वो हूबहू दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह दिखाई दे रहा है।यह नन्हा बच्चा केजरीवाल स्टाइल में मफलर भी पहने हुए है और आम आदमी पार्टी की टोपी भी।

छा गया यह नन्हा केजरीवाल – जानिए कौन है ये बच्चा

इस नन्हे केजरीवाल की उम्र महज एक वर्ष है। पिता दिल्ली के मयूर विहार में रहते हैं। व्यापार करते हैं और अन्ना आंदोलन के समय से ही अरविंद केजरीवाल के बहुत बड़े फैन है।

नन्हे केजरीवाल का असली नाम अव्यान तोमर है। माता का नाम मीनाक्षी और पिता का नाम राहुल तोमर बताया जा रहा है। आपको बता दें कि अव्यान की बड़ी बहन जो अभी 9 साल की है , 2015 में इसी तरह केजरीवाल बन चुकी है।

इसे भी पढ़ें :  Exclusive-Read Complaint Letter- सोनू सूद के खिलाफ BMC ने पुलिस में की शिकायत