चांद पर जाने की अगली तारीख का ऐलान होगा जल्द

एक घंटे पहले रॉकेट में आई तकनीकी खामी की वजह से इसरो ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को आज टाल दिया है। इसरो की ओर से आधिकारिक बयान जारी करके इसकी लॉन्चिंग टलने की बात कही गई है । इसरो जल्द ही लॉन्चिंग की नई तारीख के बारे में जानकारी देगा।

इसरो यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रक्षेपण से 1 घंटे पहले लॉन्‍च व्‍हीकल सिस्‍टम में तकनीकी खामी के सामने आने की वजह से चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। इसरो ने जल्‍द ही इसके प्रक्षेपण की अगली तारीख का ऐलान करने की भी बात कही है।

आपको बता दे कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने मिशन चंद्रयान-2 की उल्टी गिनती रविवार सुबह 6:51 बजे शुरू की थी। इसरो की ओर से चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण से करीब 56 मिनट 24 सेकंड पहले ही इसकी लाइव स्‍क्रीनिंग रोक दी गई और बाद में इसकी लॉन्चिंग को भी टाल दिया गया।

ऐसा चंद्रयान-2 के लॉन्‍च व्‍हीकल सिस्‍टम में तकनीकी खामी आने के बाद किया गया । इसरो की ओर से भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सुबह-सुबह 2:51 बजे श्रीहरिकोटा से होनी थी।

आपको बता दें कि चंद्रयान-2 को 44 मीटर लंबे और 640 टन वजनी जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लांच व्हीकल-मार्क 3 (जीएसएलवी-एमके 3) से लॉन्‍च किया जाना था।

इसे भी पढ़ें :  Good Governance Index में तमिलनाडु , हिमाचल और पुडुचेरी ने किया टॉप