बीजेपी और कांग्रेस आज जारी करेगी पहली लिस्ट – केजरीवाल को हराने की खास तैयारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही आज देर शाम तक अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. दोनों ही पार्टियों ने अरविंद केजरीवाल को उनके अपने ही घर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर घेरने की खास तैयारी कर ली है. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही आज देर शाम तक अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. दोनों ही पार्टियों ने अरविंद केजरीवाल को उनके अपने ही घर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर घेरने की खास तैयारी कर ली है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर आज शाम अमित शाह की अध्यक्षता में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में बीजेपी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल करेगी. बताया जा रहा है कि भाजपा आज ही देर रात तक अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है.

केजरीवाल को हराने की खास रणनीति

अमित शाह , नरेंद्र मोदी और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में केजरीवाल को उनकी ही सीट नई दिल्ली विधानसभा में हराने की खास रणनीति पर भी अंतिम मुहर लगाई जाएगी. सूत्रों की माने तो बीजेपी इस बार अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में भी खास तैयारी कर रही है. बीजेपी आलाकमान की योजना है कि नई दिल्ली से किसी ऐसे उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा जाए जो केजरीवाल को हराने की क्षमता रखता हो. इसलिए कई बड़े नामों पर भी विचार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पार्टी नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को भी उतारने पर विचार कर रही है.

शीला दीक्षित की बेटी भी लड़ेगी केजरीवाल के खिलाफ चुनाव

नेताओं के बगावती तेवर और पलायन के बीच कांग्रेस भी मजबूती से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ते दिखाई देना चाहती है. इसलिए कांग्रेस भी कोशिश कर रही है कि केजरीवाल के खिलाफ वो टफ फाइट देती हुई दिखाई दे. कांग्रेस सूत्रों की माने तो नई दिल्ली विधानसभा सीट से वो पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बेटी लतिका को उतारने पर विचार कर रही है. पार्टी को लगता है कि दिल्ली के लोग अब बड़ी शिद्दत से शीला दीक्षित के कार्यकाल को याद करते हैं. ऐसे में शीला दीक्षित की बेटी लतिका को सहानुभूति रखने वाले मतदाताओं का वोट मिल सकता है और लतिका अपनी मां की हार का बदला भी ले सकती है. कांग्रेस के बड़े नेताओं को लगता है कि इससे दिल्ली में उनके कार्यकर्ताओं में भी जोश पैदा हो जाएगा और वो पूरी हिम्मत से चुनाव में जाएंगे.

इसे भी पढ़ें :  Gujarat CM meets Union Agriculture Minister in Delhi

बताया जा रहा है कि कांग्रेस भी आज देर रात तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है.