यूपी के प्रतापगढ़ जिले की बड़ी खबरें – 1 अगस्त , 2019

1 अगस्त , 2019 के प्रतापगढ़ जिले की बड़ी खबरें यहां पढ़िए.

प्रतापगढ़ में बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती!आधी रात बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली। डायल हंड्रेड पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग। कांस्टेबल भोला नाथ बिंद को मारी गोली। गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर। चेकिंग के लिए रोकने पर डायल हंड्रेड सिपाही पर फायरिंग। बाल-बाल बचे साथी पुलिसकर्मी। भारी पुलिस बल के साथ एस पी अभिषेक सिंह पहुचे मौके पर ।बदमाशों की तलाश में काम्बिंग जारी । नगर कोतवाली इलाके के भुपियामऊ चौराहे के पास हुई वारदात।

कृषि विभाग द्वारा आयोजित के सी सी संतृप्तीकरण अभियान की समीक्षा मीटिंग में कैबिनेट मंत्री ने की शिरकत। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह। शहर के एक पैलेस में हुई मीटिंग। विभागीय अफसरों संग उप कृषि निदेशक डॉ रघुराज सिंह भी मीटिंग में रहे मौजूद।

विशेष टीकाकरण ड्राइव को सफल बनाने की मुहिम में जुटे प्रतापगढ़ के स्वास्थ्यकर्मी और अफसर। सी एम ओ डॉ अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया टीकाकरण का शुभारंभ। शहर के अजीत नगर में फीता काटकर विशेष टीकाकरण का शुभारंभ।

प्रतापगढ़ में स्वच्छ भारत अभियान की खुली पोल! खुले में शौच कर घर जा रहे बुजुर्ग की दुर्घटना में मौत। ट्रक ने हाइवे पार करते समय मारी टक्कर। हथिगवां थाना इलाके के कोटिला गांव के पास की घटना।

क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस में जिले भर में बीस शांति भंग के आरोपियों को किया गिरफ्तार। फतनपुर और लालगंज थाना इलाके से पांच-पांच, शहर कोतवाली और कंधई थाना इलाके से दो-दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार। उदयपुर थाना इलाके से दो और पट्टी कोतवाली इलाके से एक व्यक्ति को शांतिभंग में पुलिस ने किया गिरफ्तार।

इसे भी पढ़ें :  Big News and Events- 14th July, 2021

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ नीता साहू का आगमन प्रतापगढ़ में कल।कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमो में होगीं शामिल। मीडिया से भी करेगीं वार्ता