आनंद महिंद्रा अगले साल तक चेयरमैन बने रहेंगे

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अगले साल तक अपने पद पर बने रहेंगे। उन्होंने अगले साल तक अपने पद पर बने रहने के कंपनी के निदेशक मंडल के आग्रह को स्वीकार कर लिया है।

महिंद्रा एन्ड महिंद्रा कंपनी ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके निदेशक मंडल ने एकमत से आनंद महिंद्रा से 11 नवंबर 2021 तक चेयरमैन पद पर बने रहने का आग्रह किया था , जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

आपको बता दें कि SEBI यानि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के दिशा निर्देश के मुताबिक आनंद महिंद्रा को एक अप्रैल , 2020 से चेयरमैन का पद छोड़ना था।

इसे भी पढ़ें :  मूसलाधार बारिश , मुंबई , आनंद महिंद्रा और अखबार - किस्सा मालूम है क्या ?