Bad News – 14 साल की उम्र में आमिर खान की बेटी इरा के साथ कुछ ऐसा हुआ था…

बॉलीवुड की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। बॉलीवुड के दिग्गज नेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली , अपनी बोल्ड फोटोज़ के कारण काफी चर्चा में रहने वाली इरा खान कुछ दिन पहले अपने डिप्रेशन के खुलासे को लेकर भी चर्चा में आ गई थी।

 

10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर इरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर यह खुलासा किया था कि वो पिछले चार साल से डिप्रेशन में है और उनका इलाज भी चल रहा है। हालांकि उन्होंने उस वीडियो में यह खुलासा भी किया था कि वो अब काफी बेहतर है।

https://www.facebook.com/320594198845973/posts/662088404696549/

पिता आमिर खान के तलाक पर भी बोली इरा

 

इरा खान ने इस बार सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी करके जो खुलासा किया है वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में इरा ने अपने साथ होने वाली तमाम अच्छी-बुरी घटनाओं का विस्तार से जिक्र किया है। बचपन से लेकर आज तक किन वजहों से वो रोई हैं या किन घटनाओं की वजह से वो मजबूत बनी हैं, इस वीडियो में इरा ने वो सब कुछ बताया है। वीडियो में इरा ने अपने माता पिता के तलाक पर भी बात की है।

इरा खान का बचपन में हुआ था शारीरिक शोषण

इसी वीडियो में इरा ने खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। इरा ने बताया कि 14 साल की उम्र में उनका शारीरिक शोषण हुआ था। उस समय उन्हें नहीं पता था कि वो आदमी क्या कर रहा है। इसे समझने में इरा को एक साल लग गए कि वो आदमी क्या कर रहा था और उसका इरादा क्या था। इरा आगे कहती हैं कि उन्होंने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया और फिर चीजें धीरे-धीरे ठीक होने लगी।

इसे भी पढ़ें :  शुक्रिया इरफान खान,जाते-जाते यह समझाने के लिए कि जिंदगी केवल ब्लैक एंड व्हाइट में ही नहीं जी जाती

इरा खान का पूरा वीडियो सुनने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें

https://m.youtube.com/watch?feature=youtu.be&v=bJFGTy38pO8

इरा के मुताबिक – हालांकि , उन्हें बाद में यह सोचकर खुद पर गुस्सा आता था कि उन्होंने ऐसा कैसे होने दिया लेकिन तब जो होना था वो हो गया।