वीरा राणा होंगी मध्य प्रदेश की नई मुख्य सचिव

मध्य प्रदेश में मतगणना और नई सरकार के गठन से पहले राज्य को नई मुख्य सचिव मिल गई है। मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत महिला आईएएस अधिकारी वीरा राणा को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार के वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस 30 नवंबर 2023 को रिटायर होने जा रहे हैं। उनके स्थान पर श्रीमती वीरा राणा को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में जन्मी वीरा राणा भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1988 बैच की महिला अधिकारी है। उन्हें मध्य प्रदेश के कठोर अनुशासन प्रिय प्रशासनिक अधिकारियों में गिना जाता है। वीरा राणा मध्य प्रदेश शासन की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनेगी। उनसे पहले 1991 में निर्मला बुच ,मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बनी थी। वीरा राणा मार्च 2024 में रिटायर हो जायेंगी।

इसे भी पढ़ें :  सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर कांग्रेस-कमलनाथ राज में भी जय श्री राम