सुंदरता की प्रतियोगिता में कोटा की नंदिनी ने गाड़ा झंडा

ब्यूटी विद ब्रेन का संगम कही जाने वाली फेमिना मिस इंडिया 2023 के ग्रैंड फिनाले में राजस्थान की कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने 30 राज्यों की सुंदर लड़कियों को ब्रेन और ब्यूटी दोनों के गेम में मात देते हुए अपना झंडा गाड़ दिया है।

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड- 2023 का ताज नंदिनी गुप्ता के सर पर सज गया है। नंदिनी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड- 2023 बन गई है। पिछले साल की विनर सिनी शेट्टी ने अपने हाथों से नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड- 2023 का ताज पहनाया।

कोटा शहर की रहने वाली नंदिनी बिज़नेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। अब नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड कांटेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। दिल्ली की श्रेया पूजा फर्स्ट रनर अप और मणिपुर की थौनाओजम सेकेन्ड रनर अप चुनी गई हैं।

इसे भी पढ़ें :  एक उज्जवल भविष्य की ओर : भारत की जी-20 अध्यक्षता और एक नए बहुपक्षवाद की शुरुआत- Column By PM Modi