आचार्य बालकृष्ण को पड़ा दिल का दौरा, ऋषिकेश AIIMS में है भर्ती

पतंजलि आयुर्वेद के एमडी और स्वामी रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को दिल का दौरा पडा है . इसके बाद उन्हे इलाज के लिए ऋषिकेश के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हम उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं.

पतंजलि आयुर्वेद के एमडी और स्वामी रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को दिल का दौरा पडा है . इसके बाद उन्हे इलाज के लिए ऋषिकेश के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर पतंजलि संस्थान के बहादराबाद के फेज वन स्थित ऑफिस में रूटीन काम करते वक्त अचानक 47 वर्षीय आचार्य बालकृष्ण को दिल का दौरा पड़ा . इसके बाद उन्हे तुरंत हरिद्वार के भूमानंद अस्पताल ले जाया गया. वहां से आचार्य बालकृष्ण को AIIMS ऋषिकेश के लिए रिफर कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है और इसमें तेजी से सुधार हो रहा है.

इसे भी पढ़ें :  राष्ट्रपति भवन में बदला गार्ड अदला-बदली समारोह का समय - फ्री में देखने की व्यवस्था