पीएम नरेंद्र मोदी का सांसदों के साथ सीधा संवाद

16 वीं लोकसभा की तर्ज पर इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों से अलग-अलग समूह में मुलाकात कर उनका फीडबैक भी लेंगे और काम करने का गुरुमंत्र भी देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्र और राज्य में कभी मंत्री रहे और 17वीं लोकसभा चुनाव में निर्वाचित होकर आए भाजपा के सभी सांसदों के साथ बैठक करेंगे । बताया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक यह बैठक बुलाई जा सकती है ।

दरअसल , 16 वीं लोकसभा की तर्ज पर इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों से अलग-अलग समूह में मुलाकात कर उनका फीडबैक भी लेंगे और काम करने का गुरुमंत्र भी देंगे।

इसी अभियान के तहत प्रधानमंत्री उन तमाम बीजेपी सांसदों के साथ मुलाकात करेंगे जो कभी न कभी राज्य सरकार में या केंद्र सरकार में मंत्री के तौर पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा मोदी भाजपा की महिला सांसदों से भी अलग से मुलाकात करेंगे। 45 वर्ष से कम आयु वाले सांसदों के साथ भी बैठक करने का कार्यक्रम रखा जाएगा। सासंदों को अलग-अलग समूह में बांट कर प्रधानमंत्री एक-एक करके तमाम सांसदों के समूह के साथ बैठक करेंगे।

इस बार भी पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसदों को प्रधानमंत्री से मिलवाने और सीधा संवाद करने का अवसर प्रदान करने के लिए इस तरह की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति और ओबीसी सांसदों के साथ इस तरह की बैठक कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि- राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और अमित शाह ने भी किया नमन