आईपीएस अधिकारी अपर्णा के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान, डेनाली पर्वत पर लहराया तिरंगा

अपर्णा कुमार अब तक माउंट एवरेस्ट (एशिया), माउंट किलिमंजारों (तंजानिया, अफ्रीका), माउंट एल्ब्रस (यूरोप), कार्सटेंस पिरामिड (इंडोनेशिया), विन्सन मैसिफ (अंटार्कटिका), माउंट एकांकागुआ (दक्षिणी अमेरिका) और माउंट डेनाली (अलास्का) के शिखर पर तिरंगा फहरा चुकी है ।

यूपी कैडर की IPS अधिकारी और ITBP की डीआईजी अपर्णा कुमार ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अपर्णा ने संयुक्त राज्य अमेरिका के माउंट डेनाली, अलास्का चोटी को फतेह कर वहां तिरंगा फहराया है । इसी के साथ अपर्णा माउंट डेनाली, अलास्का चोटी के शीर्ष पर पहुंचकर तिरंगा फहराने वाली पहली आईपीएस अधिकारी बन गई हैं।

अपर्णा देश की पहली महिला आइपीएस हैं, जिन्होंने सेवन समिट यानी विश्व के सात उच्च शिखरों का आरोहण किया है। दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहराने वाली भी वह पहली महिला वर्दीधारी हैं।अपर्णा अपने तीसरे प्रयास में संयुक्त राज्य अमेरिका के माउंट डेनाली, अलास्का के शीर्ष पर पहुंची हैं। अपर्णा ने सेवन समिट्स चैलेंज को भी पूरा किया है। 2002 बैच की यूपी कैडर की IPS अधिकारी अपर्णा कुमार वर्तमान में देहरादून में DIG, ITBP के पद पर तैनात हैं।

अपर्णा 15 जून को मिशन डेनाली के लिए भारत से रवाना हुईं थी। 10 जुलाई के आसपास उन्हे शिखर सम्मेलन में पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन मौसम अनुकूल होने और अदम्य साहस ने उन्हे पहले ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। आपको बता दें कि जिस वक्त वह चढ़ाई कर रहीं थीं, उस समय तापमान माइनस 40 डिग्री के आसपास था और 250 किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवाएं शरीर को भेद रही थीं। डेनाली पर्वत की समुद्र तल से ऊंचाई 20320 फीट है। अपर्णा का यह तीसरा प्रयास था। इससे पहले 2017 व 2018 में खराब मौसम के कारण उन्हें लौटना पड़ा था। अपर्णा की सफलता देश भर में लाखों महिलाओं को प्रेरणा देगी।

इसे भी पढ़ें :  Gujarat CM meets Union Agriculture Minister in Delhi

अपर्णा का अगला लक्ष्य 2020 की गर्मियों में उत्तरी ध्रुव तक पहुंचना है। इसके साथ ही एक्सप्लोरर ग्रैंड स्लैम (सात शिखर सम्मेलन प्लस उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव) को पूरा करना है, जो दुनिया भर में मुट्ठी भर लोगों द्वारा हासिल किया गया है। अपर्णा कुमार के पति संजय कुमार आईएस अधिकारी है और सहारनपुर कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।

अपर्णा कुमार अब तक माउंट एवरेस्ट (एशिया), माउंट किलिमंजारों (तंजानिया, अफ्रीका), माउंट एल्ब्रस (यूरोप), कार्सटेंस पिरामिड (इंडोनेशिया), विन्सन मैसिफ (अंटार्कटिका), माउंट एकांकागुआ (दक्षिणी अमेरिका) और माउंट डेनाली (अलास्का) के शिखर पर तिरंगा फहरा चुकी है । वह दक्षिणी ध्रुव पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं।