तीन साल में 20 फीसदी बढ़ा दूध का उत्पादन – राधामोहन सिंह

दूध उत्पादन के क्षेत्र में भारत लगातार कामयाबी हासिल कर रहा है । केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने दावा किया है कि पिछले तीन साल में भारत में दूध का उत्पादन 20 फीसदी बढ़ा है ।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है। उन्होंने बताया कि 2014 में देश का दूध उत्पादन 13.77 करोड़ टन था जोकि 2017 में बढक़र 16.54 करोड़ टन हो गया।

करनाल स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के 16वें दीक्षांत समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत पिछले 20 वर्षों से दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बना हुआ है। इस उपलब्धि को हासिल करने में एनडीआरआई जैसे अनुसंधान सस्थानों का योगदान रहा है।

 कृषि मंत्री ने बताया कि इस बजट में सरकार ने पशुपालन पर विशेष जोर दिया है। सरकार ने पिछले बजट में नाबार्ड के साथ डेयरी प्रसंस्करण और आधार संरचना विकास निधि को 10,881 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्थापित किया था।

आगामी बजट में सरकार ने 2450 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ पशुपालन क्षेत्र की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के  वास्ते वित्त मुहैया करवाने के लिए पशुपालन बुनियादी संरचना विकास निधि की भी स्थापना की है।

इसके साथ ही सरकार ने देसी नस्लों के संरक्षण और विकास के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन का शुभारंभ किया है।

स्वदेशी नस्लों के विकास एवं एक उच्च आनुवांशिक प्रजनन की आपूर्ति के आश्रित स्रोत के केन्द्र के रूप में कार्य करने के लिए देश के 13 राज्यों में 20 गोकुलग्राम स्वीकृत किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें :  Manoj Jain assumed charge as Chairman & Managing Director of GAIL